fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः तीन दिवसीय पाठशाला में नीति और नियम का पाठ पढ़ रहे बीजेपी के पदाधिकारी

चंदौली। बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचफेड़वा स्थित एसआरवीएस विद्यालय में संचालित हो रहा है। शुक्रवार को क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने इसका शुभारंभ किया। 143 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बीजेपी की नीतियों और रीतियों की जानकारी दी साथ ही अनुसरण करने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। पहले दिन पांच सत्र का प्रशिक्षण दिया गया।

शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन छह सत्रों का प्रशिक्षण चल रहा है। इसका उद्येश्य पार्टी और संघ परिवार की नीतियों की जानकारी देने के साथ ही संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। पदाधिकारियों को कुल 13 सत्र में प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धांतों, संघ परिवार के विचारों और बीजेपी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। रविवार को तीन संत्र के प्रशिक्षण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, विधायक कैलाश खरवार, रमेश जायसवाल, नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सरिता सिंह आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!