fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : राजपथ रेंज में मौत बनकर सड़क किनारे खड़े हैं सूखे पेड़, हो रहे हादसे

चंदौली, चकिया, सूखे पेड़, राजपथ रेंज, हादसे
  • बाइक सवार की चली गई जान, रेंजर बोले कराई जाएगी छंटाई चकिया-अहरौरा मार्ग पर दोनों तरफ खड़े हैं विशालकाय सूखे पेड़ घटनाओं को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा रोष
  • बाइक सवार की चली गई जान, रेंजर बोले कराई जाएगी छंटाई
  • चकिया-अहरौरा मार्ग पर दोनों तरफ खड़े हैं विशालकाय सूखे पेड़
  • घटनाओं को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा रोष

 

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र में राजपथ रेंज के अंतर्गत चकिया अहरौरा मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों और विशालकाय सूखे पेड़ मौत का फरमान लेकर खड़े हैं। दोपहर में बहती हुई तेज हवाओं के बीच पेड़ की डालियां कभी भी सड़क पर गिर जाती हैं। इससे मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों सहित राहगीरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बाइक सवार की गई जान

रविवार की शाम चकिया बाजार के फर्नीचर की दुकान में काम करने वाले कारीगर लव कुश की बाइक की घर से वापस घर जाते हुए मुरारपुर मोड़ से पहले आम के विशालकाय सूखे पेड़ की डाली की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। इसके बावजूद राजपथ रेंज के अधिकारी मौन हैं। इससे लोगों में रोष है। मुख्य मार्गों के दोनों और लगे हुए पेड़ों की देखरेख सुरक्षा व उचित संचालन की जिम्मेदारी राजपथ रेंज की है, लेकिन उदासीनता से सैकड़ो की संख्या में सड़क पर गुजरने वाले मोटरसाइकिल और छोटे व भारी वाहनों सहित आम जनमानस के साथ कभी भी दुर्घटना हो सकती है। चकिया अहरौरा मुख्य मार्ग पर दर्जनों की संख्या में विशालकाय सूखे पेड़ खतरनाक ढंग से मुख्य मार्ग पर लटके हुए हैं। जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण हो सकते हैं।

उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार

इस संबंध में राजपथ रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पेड़ों की छंटाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। आदेश आते ही पेड़ों की छंटाई का काम शुरू करा दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!