
चंदौली। जनपद न्यायालय में 31 अक्टूबर को दीपावली का अवकाश रहेगा। इसके लिए उच्च न्यायालय क ओर आदेश जारी किया गया है। वहीं 23 नवंबर को चौथे शनिवार को होने वाला अवकाश के दिन कचहरी खुली रहेगी और न्यायिक कार्य होंगे।
जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार-IV ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र संख्या 14218/एडमिन (E-I) अनुभाग/XC-4 के अनुसार 31 अक्टूबर गुरुवार को जनपद न्यायालयों में दीपावली का अवकाश घोषित किया गया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के उपरोक्त पत्र के अनुसार 31 अक्टूबर को घोषित अवकाश के स्थान पर 23 नवंबर (चतुर्थ शनिवार) को सभी न्यायालय न्यायिक कार्य के लिए खुलेंगे।
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के उपरोक्त आदेश के अनुक्रम में गुरुवार को जनपद न्यायालय चन्दौली के सभी न्यायालय एवं कार्यालय दीपावली के अवकाश पर बन्द रहेंगे। पीठासीन अधिकारीगण को निर्देशित किया गया है कि वे लम्बित वादों में दिनांक 23 नवंबर (चतुर्थ शनिवार) की तिथि नियत करें।