fbpx
क्राइमख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पुलिस चौकी के पास मिला अधेड़ का शव, घर से था लापता

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ावल पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार की सुबह अधेड़ का श मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी दिनेश चौहान के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो मृतक नशे का आदी था। शराब के नशे में खुले आसमान के नीचे सो गया। ठंड से उसकी मौत हो गई।

 

दिनेश चौहान बिल्डिंग मिस्त्री का काम करता था। एक दिन पहले शाम से ही घर से लापता था। शुक्रवार की सुबह डेढ़ावल चौकी के समीप उसकी लाश पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार दिनेश शराब का आदी था। शराब के नशे में पुलिस चौकी के समीप खुले आसमान के नीचे सो गया था। रात में ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

Back to top button