fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

सावधान! चंदौली में ठंड ने ले ली दो की जान, गलन से जनजीवन प्रभावित

चंदौली। जिले में ठंड अपने शबाब पर है। गलन ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। दो लोगों की ठंड के चलते मौत की खबर है। कमालपुर क्षेत्र के जमुर्खा गांव निवासी 58 वर्षीय वृद्ध ने ठंड के चलते दम तोड़ दिया जबकि जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर पांच निवासी 35 वर्षीय युवक की बुधवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार वाले सदमे में हैं।

ठंड लगने से वृद्ध की मौत
कमालपुर कस्बा क्षेत्र के जमुर्खा गांव निवासी 58 वर्षीय खरपत्तू राम सुबह शौच करने गए। वापस लौटे तो ठंड से कांप रहे थे। परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए। दवा देकर चिकित्सक से वापस घर भेज दिया। थोड़ी ही देर बाद खरपत्तू की मौत हो गई।

ठंड ने ली 35 वर्षीय युवक की जान
चंदौली नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी 35 वर्षीय निसार अली की बुधवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। निसार कपड़ा धुलने का काम करते थे। रात में पेट में तेज दर्द उठा और थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई। निसार परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।

Back to top button
error: Content is protected !!