fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने चंदौली को दी 163 परियोजनाओं की सौगात, किया शिलान्यास

चंदौली। चंदौली के सांसद और भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को बलुआ गंगा घाट पर जिला पंचायत की ओर से निर्मित होने वाली 163 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिला पंचायत के विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही जनता को सरकार की प्राथमिकताएं भी गिनाईं।

सांसद ने कहा जिला पंचायत जिले के विकास में अहम रोल अदा कर रहा है। पश्चिम वाहिनी घाट पर जिला पंचायत की ओर से कराए जा रहे विकास कार्य प्रशंसनीय हैं। जरूरत व जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास को गति देने के साथ ही राजनीतिक जीवन जीना मेरा स्वप्न है। बाबा कीनाराम तपोस्थली के सुंदरीकरण के शिलान्यास के लिए रामगढ़ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकलडीहा विधानसभा के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया था। जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने विकास कार्यों की रफ्तार कायम रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों को पारदर्शितापूर्ण व समय से पूरा कराना प्राथमिकता है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, डाक्टर योगेंद्रनाथ ओझा, डाक्टर केएन पांडेय रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!