fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : यात्री सुविधाओं से लैस होगा रोडवेज बस अड्डा, आरएम व एआरएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुरली श्याम

चंदौली। चकिया स्थित रोडवेज बस अड्डा जल्द ही बदले स्वरूप में नजर आएगा। परिसर में शौचालय, पेयजल आदि की मुकम्मल व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं भवन की मरम्मत व रंगरोगन का काम भी प्रगति पर है। रोडवेज के आऱएम व एआरएम ने शुक्रवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

रोडवेड बस स्टेशन परिसर में नया शौचालय बन रहा है। इसके अलावा पेयजल की भी व्यवस्था कराई जा रही है। परिसर की टूटी दीवार, फर्श, छत की मरम्मत के साथ ही रंगरोगन भी कराया जा रहा है। निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को रोडवेज वाराणसी के आरएम कमलाकांत तिवारी व एआरएम चंदौली लव कुमार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य का अवलोकन किया। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के इसके बारे में जानकारी ली। साथ ही गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। दरअसल, रोडवेज बस अड्डा संसाधनों की कमी से जूझ रहा था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्री सुविधाएं विकसित करने की मांग पिछले काफी दिनों से की जा रही थी। ऐसे में शासन स्तर से धनराशि दी गई है। भविष्य में रोडवेज बस अड्डे का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!