fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौलीः लूट की फर्जी सूचना पर घंटों हलकान रही पुलिस, आखिर में उसी को पकड़ा जिसने दी गलत सूचना

चंदौली। यूपी 112 पर लूट की फर्जी सूचना देकर घंटों हलकान रखने वाले व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। नशे में धुत आरोपित ने पुलिस से भी उलझने की कोशिश की। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

डायल 112 पर फोनकर एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि लूट हो गई है। इस पर पुलिस आरोपित की ओर से बताए गए स्थान पर पहुंची तो ऐसा कोई मामला नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। फर्जी सूचना पर पुलिस काफी देर तक परेशान रही। पुलिस सूचना देने वाले का लोकेशन ट्रेस करने के बाद मौके पर पहुंची तो वह नशे में धुत मिला। वह राहगीरों से उलझ रहा था। वहीं पुलिस से भी उलझ गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद मुगलसराय कोतवाली ले आए। आरोपित की पहचान सराय छोटू गांव निवासी हरमेश कुमार के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि वह हमेशा नशे में रहता है। वहीं बेवजह लोगों से विवाद करता रहता है। पुलिस टीम में अमित कुमार मिश्रा, अनिल राय व चंदन सिंह शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!