fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

वर्दी पर तन गई फित्ती, चंदौली पुलिस महकमे में इतने आरक्षी बने हेड कांस्टेबल

 

चंदौली।

रातों को जगाता है जो, वो अरमान ही खाकी है!  हमारा तो इश्क भी खाकी है और जान भी खाकी है

कुछ इसी जज्बे के साथ जनता की सेवा में समर्पित चंदौली पुलिस महकमे के 149 कांस्टेबल शासन से प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए। उच्चाधिकारयों ने वर्दी पर फित्ती लगाकर इनका मान बढ़ाया। पदोन्नति से आरक्षी काफी गदगद हैं।

यह पुलिस की है, जिनकी वजह से लोग चैन की नींद सो पाते हैं। लेकिन बात जब भी खाकी की बात होती है तो दिन और रात की परवाह किए बगैर कानून व्यवस्था की कमान संभाले कांस्टेबलों का चेहरा ही नजर आता है। लेकिन इनकी मेहनत को लोग नजरअंदाज ही करते हैं। लेकिन शासन ने इनकी फिक्र ही है। कांस्टेबलों को प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबल बनाया गया है। चंदौली जिले में तैनात 147 पुरुष और दो महिला कांस्टेबलों को पदोन्नति दी गई है। सीओ और थानाध्यक्ष वर्दी पर फित्ती लगार उन्हें उनके हिस्से का सम्मान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button