fbpx
अजब-गजब / वायरल वीडियोचंदौलीराज्य/जिला

शादी कराकर सुर्खियां बटोर रही चंदौली पुलिस, एक और जोड़े की कराई शादी, थाने में थाने में समारोह

चंदौली। चंदौली पुलिस का नया रूप देखने को मिल रहा है। खाकी प्रेमी जोड़ों की शादी कराकर सुर्खियां बटोर रही है। मंगलवार को बलुआ पुलिस ने प्रेमियों के प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाया। थाना परिसर में ही प्रेमी जोड़े ने परिजनों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और एक दूसरे को वरमाला पहनाई। पुलिसकर्मियों ने दोनों को उपहार देकर विदा किया।


कमलेश प्रजापति अपनी पुत्री सुप्रिया प्रजापति के साथ बलुआ थाने पहुंचे। पुलिस को बताया कि पुत्री की शादी तय हो चुकी है लेकिन यह शादी के लिए तैयार नहीं है। धमकी दे रही है कि जबरन शादी कराई गई तो आत्महत्या कर लेगी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। महिला हेड कांस्टेबल ने युवती के बात की तो उसने बताया कि वह शुभम मौर्या पुत्र श्रीनारायण कुशवाहा निवासी पक्खोपुर से प्यार करती है। शुभम भी उससे उतना ही प्यार करता है। दोनों शादी करना चाहते हैं। लेकिन जाति अलग होने से परिवार के लोग राजी नहीं हो रहे। इसके बाद पुलिस ने लड़के के घरवालों को भी थाने बुलाया। काफी समझाने के बाद दोनों ही परिवार शादी को लेकर राजी हो गए। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और एक दूसरे को हो गए। इसके बाद दोनों ही पक्ष मारकण्डेय महादेव मंदिर पहुंचे और यहां भी शादी की रस्म पूरी की। यह भी बताया कि न्यायालय में रजिस्टर्ड शादी कर प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!