
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ में गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास दर्दनाक हादसा हो गया। अर्धनिर्मित सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण अनियंत्रित हुआ ऑटो पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक तिलकधारी गोस्वामी (35) की वाराणसी ट्रामा सेंटर में रविवार भोर करीब तीन बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक अपने पीछे पत्नी कविता और दो बेटियों रितिका (10) व आर्या (8) को छोड़ गए हैं। हादसे में परिवार का सहारा छिनने से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

