ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: डायल-112 पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची महिला की जान, काम की हो रही सराहना

चंदौली। डायल-112 पुलिसकर्मियों की तत्परता से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर चुकी महिला की जान बचाई जा सकी। विवाद के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। समय से चिकित्सकीय इलाज मिलने के चलते महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिसकर्मियों की पहल की सराहना हो रही है।

 

गुरुवार को यूपी-112 को इवेंट संख्या 06090 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना अलीनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने विवाद के दौरान आत्महत्या के उद्देश्य से कोई विषाक्त पदार्थ और फिनायल का सेवन कर लिया है। सूचना मिलते ही पीआरवी-7864 के कमांडर सहजानन्द चौधरी और पायलट संजय पाण्डेय बिना एक पल गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां पीड़ित महिला की स्थिति अत्यंत नाजुक थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। स्थिति की गंभीरता और समय के महत्व को समझते हुए पीआरवी कर्मियों ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना, महिला को परिजनों के साथ तत्काल सरकारी वाहन में बिठाया।

 

पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए पीड़ित महिला को अविलंब पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा समय पर इलाज मिलने से महिला की स्थिति अब नियंत्रण में है। पीआरवी टीम के कमांडर सहजानन्द चौधरी और पायलट: संजय पाण्डेय शामिल रहे, जिनके कार्यों की सराहना की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!