ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: घर में घुसकर सपा नेत्री के साथ मारपीट करने वाला आरोपी धराया, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

चंदौली। सपा नेत्री के साथ घर में घुसकर मारपीट करने वाले एक आरोपी को मुगलसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

मढ़िया पड़ाव निवासी सपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि जमीन संबंधी विवाद और आपसी मनमुटाव को लेकर अभियुक्त और उसके सह अभियुक्तों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडे और रॉड से पीटा था। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं।

 

आरोपियों ने घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति में उनके सोने-चांदी के आभूषण भी छीन लिए थे। पुलिस ने घटना संलिप्त एक आरोपी सूजाबाद पड़ाव निवासी अमित कुमार यादव पुत्र प्यारेलाल यादव को मुगलसराय फायर स्टेशन के समीप गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

Back to top button
error: Content is protected !!