fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: बेपानी नहरें, सूखे खेत, खोल रहे जनप्रतिनिधियों के दावों की पोल, पूर्व विधायक दिखा रहे सरकार को आईना

चंदौली। जिले के किसान बेहाल हैं। नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। धान की रोपाई के सीजन में खेत सूखे हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों को लगातार आईना दिखा रहे हैं।

 

सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के दावे खोखले
सपा नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय के सिंचाई से जुड़े सभी दावों को खोखला करार दिया। कहा कि भाजपा के नेता मंच से किसानों के हक में लच्छेदार भाषण देते हैं, लेकिन किसानों के हक में इन्होंने कोई भी काम नहीं किया। यही वजह है कि नरायनपुर पम्प कैनाल नहर के टेल के किसान पिछले बार पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं कर पाए थे इस बार भी उम्म्ीद नहीं के बराबर है। बताया कि इन दिनों नरायनपुर से निकली मुख्य गंगा नहर के टेल पर मौजूद किसानों के वीडियो लगातार ह्वाट्सएप के जरिए प्राप्त हो रहे हैं। अब तक 50 से अधिक वीडियो प्राप्त हुए हैं जो सिंचाई को लेकर किए गए बड़े-बड़े दावों की पोल खोल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने प्रेसवार्ता कर यह दावा किया था कि 30 साल के लम्बे अंतराल के उपरांत पंडित कमलापति के उनके द्वारा नरायनपुर पम्प कैनाल की जीर्णाेद्धार किया गया है। साथ ही नरायनपुर पम्प कैनाल पर जाकर यह दावा किया कि सभी पम्प पूरी क्षमता से चल रहे हैं, जिससे किसानों की सिंचाई की समस्या नहीं होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहा कि सिंचाई को लेकर जिला प्रशासन की उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नरायनपुर पम्प कैनाल के टेल तक पानी पहुंचाने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है उसे जिम्मेदार अफसर फौरी-तौर पर उठाएं और टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने वीडियो संदेश डीएम चंदौली, एडीएम चंदौली के अलावा सिंचाई विभाग व अन्य जिम्मेदार अफसरों को भेजने की बात कही और चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!