
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बाजार के पास सराय गांव के समीप तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर मकान से जाकर भिड़ गई। इस दौरान महिला घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कार चालक कहीं जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मकान से जा भिड़ी। कार की चपेट में आने से शुभवंती देवी घायल हो गईं। उनके सिर में चोट लगी है।
कार स्वामी मुकेश मौर्य ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संयोग अच्छा था कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।