ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: मैक्सवेल इंस्टीट्यूट परिसर में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंदौली। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को जगदीशसराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर भाजपा चंदौली के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह तथा मैक्सवेल ग्रुप के निदेशक डॉ. केएन पांडेय भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

 

कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने भी पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Back to top button
error: Content is protected !!