क्राइमचंदौली

Chandauli News: मुगलसराय में रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारियों पर हमला, तोड़फोड़,पुलिस जांच में जुटी

चंदौली। मुगलसराय कस्बा के लॉट नंबर-02 स्थित जायसवाल स्कूल रोड पर सोमवार रात एक होटल/रेस्टोरेंट में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की।  घटना में पांच कर्मचारियों को चोट आई है। जबकि प्रतिष्ठान की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।

रेस्टोरेंट में नाश्ता तैयार किया जा रहा था, तभी तीन अज्ञात युवक अचानक वहां पहुंचे और कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला पलटा उठाकर कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

इस हमले में विकास कुमार पुत्र शिवजतन पासवान, नूर आलम, सन्नी, बंधन तथा पुनीत घायल हो गए। मारपीट के दौरान प्रतिष्ठान का शीशा भी टूट गया और अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी विजय राज मौके पर पहुंच गए और घटना के बाबत पूछताछ की। पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!