ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: स्वच्छता में लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक

चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक विकास भवन के सभागार में हुई। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा की स्वच्छता के मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान कुछ बिंदुओं की निराशाजनक प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाते हुए माह के अंत तक सभी कार्यों को पूर्ण करते हुए जियो टैगिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष ओडीएफ प्लस, गंगा किनारे ग्राम पंचायतों शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उनका संचालन किया जाना सुनिश्चित करें। राजस्व ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शौचालय निर्माण व संचालन में कम प्रगति प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह तक प्रगति में सुधार लाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान व्यक्तिगत शौचालय के वितरण की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रे-वाटर प्रबंधन अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के तालाबों को सफाई कर तालाबों में गिरने वाले पानी को चैंबर के माध्यम से गिराया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी और समस्त खण्ड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपदवासियों को हर हाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होता रहे। इस क्रम में संबंधित अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में सभी उन जगहों (जहां गर्मी के समय जल स्तर कम होने पर हैंडपंप पानी छोड़ देते है) का चिन्हांकन कर वहां पर बोरवेल और टैंकर के माध्यम से ग्राम वासियों को भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही पशु पक्षियों के पीने के लिए तालाबों गड्ढों में भी पानी की व्यवस्था की गई है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम सचिवालयों पर वाई फाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पंचायत सहायकों का मानदेय समय से भुगतान करने का निर्देश दिया। कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करते हुए सभी बिन्दुओं की प्रगति अगले 15 दिनों में ठीक करे। पी डी डीआरडीए बीबी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!