ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर तस्कर, लंबा है आपराधिक इतिहास, दर्ज हैं गैंगस्टर समेत आधा दर्जन मुकदमे

चंदौली। थाना नौगढ़ पुलिस ने गुरुवार को गौवंश तस्करी से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मु0अ0स0 39/26 व 29/2026 में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मामलों में वांछित अभियुक्त नन्दू यादव ग्राम प्रभुनारायनपुर थाना चकिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तस्कर का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ गैंगस्टर समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

 

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मिर्जापुर से सस्ते दामों पर गौवंश खरीदता था और उन्हें क्रूरतापूर्वक बांधकर जंगल के रास्ते पैदल बिहार ले जाकर वध हेतु बेच देता था। इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।

 

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ गौवंश तस्करी के कई मामलों के अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं, जो उसकी संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को दर्शाते हैं। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र भारती, उपनिरीक्षक लालबहादुर यादव, हेड कांस्टेबल परशुराम और कांस्टेबल सचिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!