ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, परखी गुणवत्ता, टाइमलाइन व क्वालिटी को लेकर दिए सख्त निर्देश

चंदौली। जिले में आधारभूत पुलिस ढांचे को सुदृढ़ करने के तहत भोजापुर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन जैसी महत्वपूर्ण परियोजना में उच्च मानकों का पालन अनिवार्य है, जिससे भविष्य में पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

पुलिस अधीक्षक ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने निर्माण में आ रही संभावित चुनौतियों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!