ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ घर में घुसकर मारपीट, सपा नेता के परिवारवालों से हुआ विवाद

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मढिया गांव में सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और सपा नेता के परिवारवालों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सूजाबाद निवासी एक सपा नेता की पत्नी, पुत्री और पुत्र ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए महिला नेत्री के घर में घुसकर मारपीट की। हालांकि, इस संबंध में महिला जिलाध्यक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

 

मढ़िया गांव में सुबह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और सूजाबाद निवासी सपा नेता के परिवार के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि परिवार के लोगों के सपा नेता को महिला नेत्री के घर पर पकड़ लिया। आरोप लगाया कि महिला नेत्री बेवजह सपा नेता से मिलने का दबाव बनाती हैं और नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी देती है। तीन दिन पहले ही उन्होंने मैसेज कर सपा नेता को घर पर आने का दबाव बनाया था। गुरुवार को सपा नेता महिला जिलाध्यक्ष से मिलने चुपके से उसके घर पहुंचे तो उनकी पुत्री, पुत्र और पत्नी भी पीछे से पहुंच गए, जहां दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट भी हुई।

 

जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, हालांकि महिला नेत्री की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। निजी अस्पताल में उनका इलाज कराने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने की बात कही है। हालांकि गंभीर मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। महिला जिला अध्यक्ष का पक्ष जाने के लिए उनसे संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!