fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : कल मनाई जाएगी परशुराम जयंती, मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित

चंदौली। भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को चंदौली स्थित मां शारदा मंगल वाटिका में परशुराम जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

समिति के अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा एवं सचिव पंकज पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि कल शाम में भगवान परशुराम भगवान जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में जनपद के कोने कोने से विशिष्ट ब्राह्मण एवम भगवान परशुराम समिति के सदस्य उपस्थित होंगे। इसमें सर्वप्रथम भगवान की विशेस ब्राह्मण जन के द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं समाजसेवा से जुड़े समाज के लोगों के लोगों व मेधावी युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Back to top button