fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 हजार का इनामी शातिर शाहिद अफरीदी गिरफ्तार

चंदौली। वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चकिया पुलिस ने 15,000 रुपये के इनामी और शातिर तस्कर शाहिद अफरीदी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहिद अफरीदी पुत्र अलीम अंसारी निवासी ग्राम चितौड़ी, थाना बबुरी को पटेल तिराहे से करीब 200 मीटर दूर सिकंदरपुर पोखरे के पास से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ थाना चकिया में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शाहिद अफरीदी के खिलाफ चंदौली, भदोही और मिर्जापुर जिलों में कुल 12 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उपनिरीक्षक अवधेश यादव, हेड कांस्टेबल दीपचंद्र गिरी, जलभरत यादव, सुहेल अहमद और कांस्टेबल रविंद्र कुमार शामिल थे।

Back to top button