fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: निकाय चुनाव से पहले भगवान परशुराम सेवा समिति ने राजनीतिक दलों को दे दी चेतावनी, नहीं मिला टिकट तो करेंगे यह काम

चंदौली। भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक रविवार को मुख्यालय के सकलडीहा रोड (Sakaldiha road) स्थित केदार धाम वाटिका में हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी निकाय चुनाव (civic elections) पर चर्चा की गई। उपस्थितजनों ने प्रमुख राजनीतिक दलों को चेताया कि यदि निकाय चुनाव में सामान्य सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी को नहीं उतारा गया तो परशुराम सेवा समिति आपसी सहमति के आधार पर प्रत्याशी उतारेगी।

वक्ताओं ने कहा लंबे समय से सभी राजनीतिक दलों द्वारा ब्राह्मणों को उपेक्षित किया जा रहा है। दलों ने सिर्फ ब्राह्मणों का सहयोग और समर्थन लिया लेकिन कभी भी ब्राह्मण को नगर पंचायत चंदौली का चेयरमैन बनने का मौका नहीं दिया। ऐसे में ब्राह्मण समाज के लोग अपने बीच से प्रत्याशी घोषित कर चुनाव जिताएं। कहा यदि सामान्य सीट होने पर भी किसी दल ने ब्राह्मण को प्रत्याशी घोषित नहीं किया तो भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा किसी ब्राह्मण को प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़वाया और जिताया जाएगा। इसके साथ ही पूरे जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। चेताया कि ब्राह्मणों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालो को सबक सिखाया जाएगा। इस अवसर पर पंकज पांडे, अशोक मिश्रा, डा. शशिकांत मिश्रा, राजू पांडे, उपेंद्र तिवारी, करन तिवारी, अनूप तिवारी, राहुल तिवारी, अलख तिवारी, शिवाकांत तिवारी, गुड्डू तिवारी, राजेश उपाध्याय, राजेश तिवारी, अजित उपाध्याय, आनन्द उपाध्याय, पंकज ओझा, दिलीप दुबे आदि रहे। अध्यक्षता सत्यमूर्ति ओझा तथा संचालन पंकज मिश्रा ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!