ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : चंदौली में लड़की की विदाई के दौरान विवाद, चली गोली, गांव में मची अफरातफरी

चंदौली। इलिया थाना के रोहाखी गांव में लड़की की विदाई के दौरान विवाद हो गया। उस दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है। फायरिंग के बाद गांव में अफरातफरी और दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी ली। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से असलहा बरामद किया गया।

 

रोहाखी गांव में मंगलवार की आधी रात लड़की की विदाई के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोग दहशत में आ गए।

 

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शंभू गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी शहाबगंज थाना के अरारी गांव का निवासी है। उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और खोखा बरामद किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!