
चंदौली। सूर्या हॉस्पिटल के डॉ. गौतम त्रिपाठी ने जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली मेधावी छात्रा का सम्मान किया। उन्होंने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग की उपस्थिति में होनहार छात्रा को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। साथ ही उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व भी सूर्या हॉस्पिटल की ओर से मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित जा चुकी है। डॉ गौतम त्रिपाठी और डॉक्टर यशी त्रिपाठी ने सीओ कार्यालय में तीन छात्रों को साइकिल देकर उनका हौसला बढ़ाया था।
कवईं पहाड़पुर निवासी छात्रा ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल जिले में टॉप किया है। वहीं प्रदेश में 14वां स्थान प्राप्त किया है। सूर्या हॉस्पिटल की ओर से डॉ. गौतम त्रिपाठी ने सोमवार को जिलाधिकारी की उपस्थिति में मेधावी छात्रा को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

