चंदौली

Chandauli News: बिजली का निजीकरण बंद करे सरकार , किया प्रदर्शन

चंदौली : बिजली के निजीकरण और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ ” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र अधिशासी अभियंता को सौंपा ।

जुलूस में कार्यकर्ताओ ने बिजली का निजीकरण बन्द करो, सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री करो, प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना बन्द करो, बिजली बिल में 10 प्रतिशत वृद्धि तत्काल वापस लो, आदि नारे लगाए। सदर ब्लाक परिसर में हुई सभा में
सीपीएम के राज्य कमेटी सदस्य गुलाब चन्द ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली का निजीकरण कर अडानी, अम्बानी के हाथों बेच देना चाहती है और स्मार्ट मीटर लगा कर आम उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

सभा को किसान नेता सतीश चन्द्र , मिठाईलाल, लालचंद, कन्हैया यादव,जालंधर प्रसाद,बिजई मौर्य, राकेश कुमार, रामनारायण मौर्य आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता बुधीराम प्रसाद व संचालन रामप्यारे ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!