fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मुगलसराय क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या से बिजली संकट, 15 मिनट भी लगातार नहीं चल पा रही आपूर्ति, एक्सईएन की उपभोक्ताओं से अपील

चंदौली। चिलचिलाती गर्मी में मिनी महानगर मुगलसराय में बिजली संकट गहरा गया है। ट्रिपिंग के चलते लगातार 15 मिनट भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसकी बड़ी वजह जर्जर तार और ओवरलोडिंग है। जैसे ही आपूर्ति मिल रही उपभोक्ता एक साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मसलन एसी, कूलर और फ्रिज चालू कर दे रहे हैं, जिससे बिजली की खपत 300 एम्पियर से अधिक हो जा रही है। जर्जर तार इतना लोड बर्दास्त नहीं कर पा रहे हैं और ट्रिपिंग के चलते आपूर्ति बंद हो जा रही है। चुनाव के चलते महकमा आपूर्ति बंद कर तारों को बदल नहीं पा रहा है।

 

एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि ओवरलोड के चलते सुचारू आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली आने पर तत्काल इलेक्ट्रानिक उपकरण चालू न करें। जल्द ही जर्जर तारों को बदलकर समस्या को दूर कराया जाएगा।

Back to top button