fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: तीन दिन के अथक प्रयास के बाद कुएं से निकला मासूम का शव, इस हाल में पड़ा था

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के सिवान में स्थित कुएं से तीन दिन के बाद 4 साल के मासूम प्रबल सिंह का शव निकाला गया। पुलिस और इंडिया के टीम लगातार तीन दिनों से रेस्क्यू अभियान चला रही थी।

बिशुनपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह (35 वर्ष) की पत्नी दो साल पहले ही पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर चली गई थी। वह अपनी मां व चार साल के पुत्र प्रबल सिंह के साथ घर में रहता था। बीते सोमवार की दोपहर अचानक पुत्र को लेकर कुएं पर पहुंचा और छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो हो-हल्ला मचाया। कुएं के पास ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आशुतोष का शव बरामद कर लिया गया। लेकिन बच्चे का शव तलहटी में कहीं फंस गया। गोताखोर भी शव को ढूंढ नहीं पाए तो पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद ली। इंस्पेक्टर राजीव सिंह खुद मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। बुधवार की शाम एनडीआरएफ टीम ने कुएं से बालक के शव को बाहर निकाला।

Back to top button
error: Content is protected !!