fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : कर्मनाशा नहर में दूसरे दिन भी बहता मिला शव, फैली सनसनी

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह वीयर के राइट कर्मनाशा नहर में शुक्रवार की सुबह अधेड़ का शव बहता हुआ मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी रही। गुरुवार को भी युवक का शव नहर में मिला था।

शुक्रवार की सुबह कुछ लोग टहलने के लिए नहर की तरफ गए तो नहर में लाश बहते देखा। इसकी जानकारी होने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी रही। लोगों की मानें तो अधेड़ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह लतीफशाह वीयर के आसपास के घूमता रहता था। थानाध्यक्ष चकिया अतुल कुमार ने बताया कि चकिया लतीफ साह मुख्य मार्ग पर स्थित नहर से लोगों की सूचना के बाद एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

Back to top button