fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: गंगा घाट से उठा लाए शव, सड़क पर रखकर किया चक्काजाम, सीओ ने मनाया, जानिए पूरा मामला

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित पानी टंकी के पास गुरुवार की सुबह मिट्टी लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर सूजाबाद निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय युवक विनोद साहनी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट भी पहुंच गए। लेकिन अचानक शव के साथ पड़ाव चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सीओ अनिरुद्ध सिंह मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

 

पड़ाव चौराहा पर किया चक्काजाम
रामनगर थाना अंतर्गत सूजाबाद गांव निवासी 25 वर्षीय विनोद साहनी पुत्र लाल चंद साहनी गांव के ही अपने मित्र शिवचरण साहनी पुत्र कैलाश साहनी के साथ मौसी के लड़के ही शादी में गया था। गुरुवार की सुबह दोनों वापस लौट रहे थे। बहादुरपुर गांव स्थित पानी टंकी के पास मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से धक्का मार दिया। बाइक सवार युवक सड़कर पर गिरकर तड़पने लगे। विनोद साहनी के कमर में काफी चोट आई। दोनों को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया, जहां विनोद साहनी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को गंगा घाट ले गए। लेकिन दाह संस्कार से पहले शव को लेकर पड़ाव आए और चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मुआवजा और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। चौराहे पर जाम लग गया। सीओ अनिरुद्ध सिंह मौके पर पहुंचे और नाराज परिजनों को समझाया। बताया कि ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुआवजा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इसके बाद नाराज लोग माने और चक्काजाम समाप्त किया।

Back to top button