
चंदौली। अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए एसडीएम मुगलसराय राजीव सक्सेना के नेतृत्व में प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त सात वाहन पकड़े। सभी वाहनों को मंडी चौकी और अलीनगर थाने में खड़ा करा दिया गया। वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, प्रशासन को क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एसडीएम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने छापेमारी क। इस दौरान 7 वाहन पकड़े गए। इनमें 2 गिट्टी ट्रेलर, 1 मिट्टी लदा डंपर और 4 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए।
अधिकारियों ने सभी वाहनों को मंडी चौकी और अलीनगर थाने में पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द करते हुए खड़ा करा दिया। अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई तय है।

