
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में लोक माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई।
कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई होलकर ने पूरे भारत में सैकड़ो नष्ट हो चुके मंदिरों और तीर्थस्थलों का जीर्णोधार कराया। उन्होंने विधवा महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिलाया,जरूरतमंदों की सहायता व महिला सशक्तिकरण के लिए देश उनको हमेशा याद करेगा।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि महारानी लोक माता अहिल्याबाई होलकर मालवा क्षेत्र की विनम्र व उदार शासक के साथ एक महान शिवभक्त व समाज सुधारक भी थीं,उनके हृदय में ग़रीबों, जरूरतमंदों, असहाय लोगों के प्रति दया व परोपकार की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी।
काशी में मणिकर्णिका घाट पर उनकी प्रतिमा स्थापित थी, लेकिन यह दुर्भाग्य का विषय रहा कि पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर उस हेरिटेज स्थल पर प्रतिमा को तोड़ दिया। राजेंद्र गौतम मुनीर खान गंगा प्रसाद गुलाब राम दीनदयाल विश्वकर्मा रामौतार यादव सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे। संचालन सह प्रवक्ता शिवेन्द्र मिश्रा ने किया।

