fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सौगातों का पिटारा लेकर सीएम योगी आज आ रहे चंदौली, 78 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जनसभा में बताएंगे यूपी का विकास

चंदौली। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को चंदौली आएंगे। सीएम 742 करोड़ की 78 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाणपत्र बांटेंगे। सीएम जनसभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के लिए जोश भी भरेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सौगातों का पिटारा लेकर चंदौली आ रहे हैं। सीएम मंच से 567 करोड़ रुपये की लागत वाली 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 174 करोड़ रुपये लागत की 41 परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी करेंगे। सीएम लगभग डेढ़ घंटे तक जिले में रहेंगे। इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सीएम की जनसभा को अहम माना जा रहा है। संगठन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट है। जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी शुक्रवार की शाम तक जारी रहीं। प्रशासन व बीजेपी संगठन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान तैयारी देखी। वहीं जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व प्रधानों संग संवाद किया था।

Back to top button