
चंदौली। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा ने एक बार फिर शिक्षा और संस्कार का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। शनिवार को विद्यालय परिसर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए विद्यालय की वातानुकूलित निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 17वीं बार श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई।
LTP कैलकुलेटर के आविष्कारक एवं शेयर मार्केट तथा आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में संचालित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल पिछले कई वर्षों से प्रत्येक माह इस निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा का संचालन कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने कहा कि “भगवान श्रीराम केवल एक धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि आदर्श जीवन जीने की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। यदि नई पीढ़ी श्रीराम के चरित्र से सत्य, अनुशासन, त्याग और कर्तव्य का एक अंश भी सीख ले, तो समाज अपने आप बेहतर बन जाएगा।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के दौरान भी पढ़ाई नहीं रुकी। इस वर्ष ऑनलाइन कक्षाओं का सफल संचालन किया गया, जिससे देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी जुड़े विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार जारी रही। अब नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद के साथ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 6 से ही Structured Financial Education की विशेष व्यवस्था है, जिससे विद्यार्थी कम उम्र से ही वित्तीय साक्षरता और आर्थिक निर्णय लेने की समझ विकसित कर सकें। विद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रारंभ हो चुकी है।
अयोध्या रवाना होने से पहले तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, छात्रावास व्यवस्था तथा अनुशासित वातावरण की सराहना की। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की यह निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा पहले अयोध्या के अतिरिक्त मथुरा धाम भी जा चुकी है। भविष्य में अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्राओं की भी योजना है। इस सेवा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आने वाले कई महीनों तक की सीटें डैडीज स्कूल, बिशुनपुरा के काउंटर पर आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराकर पहले ही निःशुल्क आरक्षित कराई जा चुकी हैं।
इस अवसर पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, अलियार गुप्ता, शुभम गुप्ता, गुलाब सिंह, हीरा सिंह, तनु सिंह, अनन्या सिंह, बबली, श्यामनारायण, प्रेमा, मुन्नू दुबे, दीपमणि तिवारी, बबिता तिवारी, मयंक तिवारी, मान्या तिवारी, रतन गुप्ता, वकील, रवि यादव, यशोदा देवी एवं सुरसती के अतिरिक्त विनीत दुबे, रवि पाण्डेय, अमित शुक्ला, अमित कुमार, सुषमा देवी तथा पुष्पा गिरि सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

