fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : चंदौली पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, सरकार से की बड़ी मांग  

चंदौली, राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन
  • कार्यकर्ताओं संग की चर्चा, बोले, चुनाव बाद सरकार को बताएंगे समस्याएं किसानों की समस्या दूर नहीं हुईं तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलन बोले, अधिकारियों के दफ्तर के बाहर बैठने की कर लें तैयारी
  • कार्यकर्ताओं संग की चर्चा, बोले, चुनाव बाद सरकार को बताएंगे समस्याएं
  • किसानों की समस्या दूर नहीं हुईं तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलन
  • बोले, अधिकारियों के दफ्तर के बाहर बैठने की कर लें तैयारी

 

चंदौली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गुरुवार को सकलडीहा पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। राकेश टिकैत को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। इस दौरान राकेश टिकैत ने किसानों के विभिन्न समस्याओं पर कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सभी मुद्दों को सरकार के सामने रखा जाएगा। बात न बनने पर बड़ा आंदोलन होगा। इसके लिए किसान तैयार रहें। उन्होंने सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की।

 

राकेश टिकैत ने जिले के पदाधिकारी के साथ बैठक कर जिले की समस्याओं और संगठन के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर जाकर सदस्यता अभियान चलाना होगा। आगे कहा कि चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम बिहार के बक्सर गए थे, रास्ते में चंदौली के अपने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानने के लिए आए हैं। कर्ज माफी की एक बहुत बड़ी समस्या है जो हर प्रदेश में है इसे सरकार माफ करें, क्योंकि जब तक स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट और एमएसपी कानून की गारंटी नहीं मिल जाती, तब तक सरकार किसानों के कर्ज माफ करें।

उन्होंने कहा कि अभी चुनाव का दौर चल रहा है। इसके बाद अधिकारियों के कार्यालयों के सामने बैठना पड़ेगा। चुनाव बाद एक बड़े आंदोलन की तैयारी करनी पड़ेगी। वही बैठक में जब उनको पता चला कि  80  के दशक के कार्यकर्ता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के समय के चंदौली जिले का नेतृत्व करने वाले रामअवतार सिंह की तबीयत खराब है तो वह उनके घर मनिहरा गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। कहा जनपद चंदौली हमेशा आंदोलनरत रहा है, जिसका उदाहरण जनपदवासी भूपौली के स्वर्गीय जगदीश यादव के समय से चला आ रहा है। आगे भी आंदोलन में जनपद सदैव साथ देता रहा है। इसके पूर्व संगठन के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह जादौन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रंकज सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह सुनील,राम भजन, प्रदीप,राम अवध, महेंद्र, (साधु) मनोज, बिजेंदर, रामाश्रय, पप्पू राधेश्याम, मास्टर, पहलवान आदि किसान उपस्थित रहे।

Back to top button