
चंदौली। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना मुगलसराय पुलिस टीम की ओर से वीआईपी गेट क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक ट्रेलर में कुल 08 बोरों से 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया ।
नाम पता अभियुक्तगण
अखिलेश कुमार (ड्राईवर) नि0 ग्राम चिरैयाटांड थाना अरवल जनपद अरवल बिहार
अरविंद कुमार (खलासी) निवासी दरियापुर थाना रामपुर चोरम जनपद अरवल बिहार
अपराधिक विवरण –
1.मुअसं – 232/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय।
विवरण बरामदगी
टेलर वाहन संख्या JH02 BJ 9528 के साथ कुल 08 बोरों से 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा ।
पूछताछ विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश कुमार निवासी ग्राम चिरैयाटांड थाना अरवल जनपद अरवल बिहार एवं अरविन्द कुमार निवासी दरियापुर थाना रामपुर चोरम जनपद अरवल बिहार से बरामद अवैध गांजा के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग काफी समय से ट्रांसपोर्ट लाइन में वाहन चलाने एवं खलासी का कार्य करते हैं। लगभग कुछ दिन पूर्व हमारे परिचित व्यक्ति जग्गल उर्फ जितेन्द्र निवासी बिहार द्वारा हम लोगों से सम्पर्क किया गया तथा अधिक पैसे का लालच देकर ट्रेलर वाहन संख्या JH02 BJ 9528 से अवैध गांजा वाराणसी तक पहुँचाने के लिए कहा गया। और पूछने पर बताये कि जग्गल उर्फ जितेन्द्र ही सम्पूर्ण नेटवर्क संचालित करता है तथा वही मोबाइल फोन के माध्यम से रास्ते में निर्देश देता था। अभियुक्तगण ने बताया कि गांजा किस व्यक्ति को देना है इसकी पूरी जानकारी उन्हें नहीं थी, केवल बताए गये स्थान तक वाहन पहुँचाना उनका काम था। पुलिस टीम को देखकर पकड़े जाने के डर से वे लोग ट्रेलर लेकर भागने लगे थे, किन्तु पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह कोतवाली मुगलसराय उप निरीक्षक शिव पूजन बिन्द चौकी प्रभारी रेलवे आदि शामिल थे।

