fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: राजनीति की पिच पर खुल कर बैटिंग करने लगे बाहुबली बृजेश सिंह, चंदौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

चंदौली। पूर्व एलएलसी बाहुबली बृजेश सिंह (Bahubali Brijesh Singh) धीरे-धीरे राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होने लगे हैं। जेल से बाहर आने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपस्थिति दिखने लगी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैत्रिक गांव भभौरा में 31 दिसंबर को होने वाले संभावित आगमन के मद्देनजर बृजेश सिंह भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। शहाबगंज के ग्रामसभा लटाव के पूर्व प्रधान दुर्गा सिंह ने पूर्व एमएलसी का जोरदार स्वागत किया।

ग्रामीणों के स्वागत से अभिभूत बृजेश सिंह ने लोगों का हाल जाना और कहा यदि कोई समस्या है तो बताएं। समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा। यह सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और सबका विकास करने के लिए कटिबद्ध है। इसके बाद बृजेश सिंह समर्थकों के साथ भभौरा के लिए निकल गए। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि बृजेश सिंह चंदौली को नया राजनीतिक गढ़ बना सकते हैं। यही वजह है कि जिले में उनकी सक्रियता भी बढ़ गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!