fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

chandauli news: चुनौतियों के बीच विजय बहादुर बने धानापुर के नए थानाध्यक्ष, 25 दिन पहले ही चंदौली जनपद में हुई थी पोस्टिंग, पहले यहां दे रहे थे अपनी सेवा

जय तिवारी

चंदौली। फर्जी गिरफ्तारी प्रकरण में धानापुर थाना प्रभारी विपिन सिंह के लाइन हाजिर होने के बाद विजय बहादुर सिंह को थाने की कमान सौंपी गई है। विजय बहादुर की चंदौली के किसी थाने में प्रभारी के तौर पर पहली पोस्टिंग है। 25 दिन पहले ही ट्रांसफर होकर जनपद में आए। इसके पहले आईजी पीआरओ के तौर पर महकमे को अपनी सेवा दे रहे थे। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि विजय बहादुर सिंह को थानापुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसके पहले आईजी पीआरओ के तौर पर काम कर रहे थे।

 

धानापुर थाना अंतर्गत डबरिया गांव में पुलिस ने एक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया। बाद में गांजा और असलहे के साथ उसकी गिरफ्तारी दिखाई। वीडियो वायरल होने के बाद धानापुर पुलिस के फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। पुलिस अपने ही बुने जाल में बुरी तरह से फंस गई। मामला आईजी तक भी पहुंच गया। लिहाजा धानापुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी ने एएसपी को प्रकरण की जांच सौंपी है। बहरहाल आईजी पीआरओ रहे इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह को धानापुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। नए थानाध्यक्ष के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। धानापुर क्षेत्र में चोरी और गांजा तस्करी की घटनाएं बढ़ी हैैं। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह की बात करें तो ये इंस्पेक्टर शिवपुर, सारनाथ, कैंट रह चुके हैं। इसके बाद इनका तबादला गाजीपुर कर दिया गया। वहां से चंदौली पोस्टिंग हुई। ये 2018 में इंस्पेक्टर बने। मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!