
चंदौली। सदर कोतवाली के धुरी कोट गांव में शनिवार को किशोरी ने संदिग्ध परिस्थिति में फंसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
धुरीकोट गांव निवासी सूर्यनाथ यादव दूध के व्यापारी है जो सुबह दूध देने बाजार गए थे। इसी दौरान उनकी नाबालिग बेटी शीतल ने संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पिता बाजार से घर आए तो कमरे के अंदर का नजारा देख दहाड़े मारकर रोने लगे। जिसे देख भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सदर कोतवाल विन्देश्वरी पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

