ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: बैराठ में 27 अप्रैल से शुरू होगी नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के ग्राम बैराठ (कुटिया) स्थित श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर में 27 अप्रैल से नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम 5 मई तक चलेगा।

 

कथा का वाचन पं. प्रशांत जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जो बाल व्यास के रूप में अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन कथा का समय सायं 3 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

 

इस आयोजन के संयोजक नारायण दास (भण्डारी/फलाहारी बाबा) हैं, जबकि कार्यक्रम का संचालन गांव के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Back to top button
error: Content is protected !!