fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने गंगा में लगाई छलांग, मुंबई में करता था काम

चंदौली। बलुआ थाना के टांडाकला के गोसाई गांव निवासी किशोर ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर मंगलवार को सैदपुर तिरगांवा पुल से गंगा में छलांग लगा दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता किशोर का पता लगा रही है। घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

 

सुरेश गिरी का पुत्र आकाश गिरी (18) मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करता था। दो दिन पहले बड़े पिता के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। मंगलवार को किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर घर से निकल गया और दस किलोमीटर दूर सैदपुर तिरगांवा पुल पहुंच गया। किशोर ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। उसको ढूंढते हुए उसकी मां टीनू गिरी भी पहुंच गई। पुत्र के गंगा में छलांग लगाने की जानकारी होते ही अचेत होकर गिर पड़ी। घटना की जानकारी के बाद बलुआ व सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है। लोगों ने किसी तरह संभालकर मां को घर पहुंचाया। घटना से परिजनों को गहरा आघात लगा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!