चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: पेशेवर अपराधियों पर कार्रवाई में लापरवाही, एसपी ने चंदौली कोतवाल को किया लाइन हाजिर

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कार्य में घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में चंदौली कोतवाल विजय बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई पेशेवर अपराधियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई न करने के कारण की गई।

जानकारी के अनुसार, थाना चंदौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट (मुकदमा संख्या 104/26) के वांछित अभियुक्तों की समय से गिरफ्तारी नहीं की गई, जिसके चलते आरोपियों को न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक (अरेस्ट स्टे) मिल गई। इस संबंध में वादी द्वारा प्रार्थनापत्र देकर बताया गया था कि शुभम सिंह और उसके संगठित गिरोह ने पूर्व में वादी पक्ष पर जानलेवा हमला किया था, जिसका मुकदमा संख्या 349/25 थाने में दर्ज है। इस घटना में घायल व्यक्ति अभी भी उपचाराधीन है।

अभियुक्त अमन उर्फ शुभम, रिशू उर्फ रितेश, गोलू उर्फ ओमशिवम, शुभम पांडेय और सिद्धार्थ सिंह उर्फ आर्यन पर हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी में अपेक्षित रुचि नहीं ली गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले भी गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए SHO चंदौली के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!