fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : जानिये नगर निकाय चुनाव में आप को कितने वोट मिले, जिलाध्यक्ष ने मतदाताओं का जताया आभार

चंदौली। नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जनपद के नगरीय क्षेत्र के 2333 मतदाताओं ने झाड़ू पर अपना अमूल्य मत दिया। जिसकी वजह से नगर पंचायत चंदौली की आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष पद प्रत्याशी रत्ना सिंह को 721 मत मिले। भाजपा की हार के लिए यह अहम वजह रही। पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष पाठक एडवोकेट ने इसके लिए जनता का आभार व्यक्त किया है।

 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत चकिया में भी जमकर झाड़ू चली। यहां वार्ड नंबर तीन  में लालती देवी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं वार्ड नंबर सात में उमेश शर्मा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रहे। नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर 9 और 10 में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी तृतीय स्थान पर रहा। नगर पंचायत सैयदराजा के वार्ड नंबर 9 में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सादिया बेगम ने अच्छे मत प्राप्त किए। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में भी वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 12 और वार्ड नंबर 15 के प्रत्याशियों ने अच्छी शुरूआत की। इससे यह स्पष्ट हो गया कि पूरे देश की तरह जनपद चंदौली में भी दिल्ली सरकार के काम की राजनीति लोग पसंद करने लगे हैं। इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने पहली बार जनपद चंदौली के इतिहास में आम आदमी पार्टी के काम के राजनीति को पसंद किया। इसके लिये संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने मतदाताओं को आम आदमी पार्टी की तरफ से धन्यवाद दिया। कहा कि अब यह साफ है कि आगामी चुनाव में जनपद चंदौली में शिक्षा, स्वास्थ्य की राजनिति, काम की राजनीति चलेगी। धर्म और जातिवाद की राजनीति को चंदौली के लोगों ने नकार दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!