fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चकिया डिग्री कालेज में मनाई गई वाल्मीकि जयंती, छात्र-छात्राओं को बताई महर्षि के जीवन की विशेषताएं

चंदौली। चकिया स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आरम्भ महर्षि वाल्मीकि की फ़ोटो पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन एवम माल्यर्पण कर किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को महर्षि के जीवन की विशेषताएं बताई।

विद्यार्थियों में शुभम सिंह, तेजस्वी त्रिपाठी, राहुल चौबे, शिवानी तिवारी, संजीदा, प्यासा गुप्ता आदि ने रामायण श्लोक गायन, वाल्मीकि जीवन से सम्बंधित विभिन्न विषय वस्तुओं पर प्रतिभाग किया। कार्यालय से वरिष्ठ देवेंद्र बहादुर ने रामायण एवम महर्षि वाल्मिकी के जीवन की अनुकरणीय विशेषताओं को रेखांकित किया। कर्यक्रम के अंत मे प्रभारी प्राचार्य श्री रमाकांत गौड़ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कर्यक्रम के उद्देश्य एवम रामायण की भाषा विश्लेषण से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण डॉक्टर सरवन कुमार यादव कुशल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि उप निरीक्षक (चंदौली थाना) दीपक कुमार ने महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवम वित्तीय फ्रॉड से सम्बंधित विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. कलावती, डॉ प्रियंका पटेल, डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. संतोष कुमार यादव आदि प्राध्यापकगण सहित देवेन्द्र बहादुर सिंह और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमाकान्त गौड़ ने अध्यक्षता और समन्वय विश्वप्रकाश शुक्ल एवं संचालन डॉ. शमशेर बहादुर ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!