मिर्ज़ापुरराजनीतिराज्य/जिला

पर्यटन मंत्री ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में टेका मत्था, बोले यूपी नंबर एक राज्य

मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को मां विन्ध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद विंध्य कारिडोर योजना की जानकारी ली। पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि वैसे तो माँ विन्ध्यवासिनी धाम विश्व स्तर पर पहले से ही प्रचलित है। पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विन्ध्य कॉरिडोर से इसे नई पहचान मिलेगी। इसकी पूर्णता के पश्चात यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधाएं प्राप्त होने के साथ स्थानीयों के विकास में भी अत्यंत लाभकारी होगा। पर्यटकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा होगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के समस्त धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण किया जा रहा है , जिनमे से कई स्थानों को विकसित किया जा चुका है। वर्तमान सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश देश का नंबर एक राज्य है। पर्यटन के लिहाज से तो विदेशी पर्यटकों के आगमन के लिहाज से दूसरे स्थान पर। विन्ध्य कॉरिडोर से किसी को भी कोई नुकसान नहीं होगा। मंत्री ने कहा कि यहां की जनता को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई हो तो यहां के राज्यमंत्री व नगर विधायक के समक्ष अपनी बात रख सकते हंै , इनके माध्यम से मुख्यमंत्री तक इनकी बातों को पहुँचाया जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल , नगर विधायक रत्नाकार मिश्र , अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह , पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!