fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, न्याय पंचायत व बूथ स्तर पर नियुक्त होंगे पदाधिकारी

चंदौली। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन के लिए मुगलसराय विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग मंगलवार को मुख्यालय स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन में हुई। इसमें न्याय पंचायत व बूथ स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। वहीं संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

 

 

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। विधानसभा मुगलसराय के नियमताबाद व चंदौली ब्लाक की मंडलवार बैठक कर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति व न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष बनाने का कार्य पार्टी की ओर से किया जाएगा। बैठक में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, गंगा प्रसाद, मधु राय, राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा, मुजाहिद अख्तर, विवेक सिंह, परमानंद पटेल, श्रीकांत पाठक, इंद्रजीत मिश्रा, आशुतोष तिवारी,  अभिषेक मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा, हमीर साह जायसवाल, किरण श्रीवास्तव, प्रदीप गोस्वामी, प्रदीप, सुजीत सिंह, शमशेर अली समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!