fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: रिटायर्ड जज डॉ अजय कृष्ण के हाथों सम्मानित हुए मैक्सवेल कॉलेज के मेधावी छात्र

चंदौली। मैक्सवेल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को शुक्रवार को सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश डा अजय कृष्ण विश्वेश ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कॉलेज के प्रयासों की सराहना करने के साथ ही छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

ज्ञानवापी मामले में फैसला सुना कर चर्चा में आए सेवानिवृत्त जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश ने कहा मेडिकल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। जनसेवा के साथ अच्छा करियर भी है। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके पूर्व मैक्सवेल ग्रुप के डायरेक्टर डाक्टर केएन पांडेय ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्र पांडेय, राकेश रत्न तिवारी, संजय पांडेय, संतोष तिवारी, रामप्रकाश उपाध्याय,  एसएन पांडेय, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

Back to top button