fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : 12 फरवरी से बीजेपी चलाएगी ग्राम परिक्रमा यात्रा, नियामताबाद के बौरी से होगा शुभारंभ

चंदौली। बीजेपी की ओर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नियामताबाद ब्लाक के बौरी गांव से यात्रा का शुभारंभ होगा। बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को सरकार की नीतियां और उपलब्धियां गिनाएंगे। लोकसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी की ग्राम परिक्रमा यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

 

प्रदेशव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी के मुजफ्फर जिले से करेंगे। इसके बाद हर जिले स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की चर्चा के साथ-साथ फीडबैक भी लेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि जिले में नियमताबाद मंडल दक्षिणी के बौरी गांव से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यात्रा जिले के प्रत्येक गांव में जाएगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इसको लेकर संगठन की ओर से तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

Back to top button