fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: रसोई गैस सिलेंडर में हुआ जोरदार धमाका, दो मंजिला मकान की छत उड़ी, आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख

चंदौली। चकिया विकासखंड के ग्राम सभा डुही सूही में मंगलवार की सुबह जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे दो मंजिला मकान की छत उड़ गई। संजोग रहा की कोई घायल नहीं हुआ लेकिन आग लग जाने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। डूही सूही ग्राम निवासी दशरथ के दो मंजिला मकान में लगभग आठ बजे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। विस्फोट इतना जोरदार था कि दो मंजिला मकान की छत उड़ गई। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!